कुचामन  में: होटल और ढाबों पर जांच, 9 संदिग्ध गिरफ्तार

0
118
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: विमल पारीक
कुचामनसिटी।  डीडवाना जिले में कुचामन पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग होटल और ढाबों पर अचानक कार्रवाई कर नौ संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाना था।
निरीक्षण के दौरान पुलिस को चार पुरुष और पांच महिलाएं संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुड़गांव निवासी शौरभ, कांकरिया निवासी किशन सिंह, मकराना के अखेपुरा निवासी आशीष और कुचामन निवासी प्रकाश शामिल हैं।
पुलिस का मानना है कि यह जांच अभियान कुचामनसिटी क्षेत्र में हाल ही में बढ़ी चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों को रोकने में मददगार साबित होगा। एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मकसद शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here