लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नितिन मेहरा, अजमेर
अजमेर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी स्वर्गीय इंदिरा देवनानी को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को आयोजित शोकसभा में देश और प्रदेश के दिग्गज नेता, न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और हजारों नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, शिक्षा जगत, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा स्वर्गीय इंदिरा देवनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरल और समाजसेवी व्यक्तित्व को किया याद
सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का आना-जाना लगातार जारी रहा।
सभी ने स्वर्गीय इंदिरा देवनानी के सरल, स्नेही और समाजसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

दिग्गज नेताओं और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, नगरीय विकास मंत्री झाबरमल खर्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निम्बाराम, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक प्रियंका चौधरी, चितौड़गढ़ विधायक चंद्रभान आक्या, बीटीपी विधायक थावरचंद मीना, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमंत गेरा, जिला कलक्टर लोक बंधु, पूर्व सांसद सुमेधानंद, ज्योति मिर्धा, लालचंद कटारिया, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, राजेंद्र राठौड़, अशोक परनामी, ज्ञानदेव आहूजा, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, आर.के. मार्बल डायरेक्टर अशोक पाटनी, मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा कैलाश वर्मा (बगरू), विजय जैन, चम्पालाल महाराज (राजगढ़ धाम), दादा नारायण दास (आदर्श नगर), भाई फतन दास (नगीना बाग), संत आत्म दास (निर्मल धाम झूला मोहल्ला), संत भगत लालचंद, संत मेठाराम (वैशाली नगर) सहित विभिन्न समाजों और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में सुन्दरकाण्ड पुस्तिका का वितरण
श्रद्धांजलि सभा में आने वाले सभी लोगों को देवनानी परिवार की ओर से सुन्दरकाण्ड पुस्तिका का वितरण किया गया।
इस पुस्तिका में “राष्ट्रहित में पंच परिवर्तन” का उल्लेख किया गया —
-
स्वदेशी अपनाने,
-
पर्यावरण संरक्षण,
-
सामाजिक समरसता,
-
नागरिक कर्तव्य पालन,
-
कुटुंब प्रबोधन जैसे संकल्पों को इसमें प्रमुखता से दर्शाया गया।














































