- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर जयपुर में विशाल मशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली अंबेडकर सर्किल से प्रारंभ होकर अमर जवान ज्योति पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं मंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया, जिन्होंने देशभक्ति गीतों और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
रैली के समापन पर अमर जवान ज्योति पर वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक प्रेम बनवासा, प्रीति शर्मा, सांसद मंजू शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित गोयल, उप महापौर पुनीत कर्णावत सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -














































