अंता उपचुनाव: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे का रोड शो

0
165
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल शर्मा के समर्थन में करीब ढाई किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस दौरान भाजपा ने सत्ता और संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।
रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी और स्थानीय नेता शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर नेताओं का स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाज़ी की।
वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता से भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की। वसुंधरा राजे ने कहा कि “राजस्थान में हमारी सरकार पूर्ववर्ती सरकार के अधूरे वादों को पूरा कर रही है और विकास के काम लगातार जारी हैं। प्रदेश और केंद्र—दोनों जगह भाजपा की सरकार है, ऐसे में अंता से भाजपा को फिर मौका मिलना चाहिए।”
इधर कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के समर्थन में एक दिन पहले सचिन पायलट ने रोड शो किया था।
उधर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा भी शुक्रवार को रोड शो निकालेंगे। नरेश मीणा अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरे हैं और उनके बढ़ते समर्थन ने भाजपा और कांग्रेस—दोनों के लिए चुनौती पैदा कर दी है। हालांकि संख्या बल में वे दोनों दलों से  कहीं भी कमज़ोर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
अंता विधानसभा में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है, और सभी दल अपनी-अपनी ताकत झोंकने में लगे हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here