लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
हमीरगढ़ में अमृत 2.0 और चम्बल पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन संपन्न
गुरला (भीलवाड़ा)। सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दुडिया ग्राम में बनास नदी के किनारे बालाजी मंदिर परिसर में आज जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने दो प्रमुख जल परियोजनाओं का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर अमृत 2.0 योजनान्तर्गत शहरी जल योजना हमीरगढ़ के पुनर्गठन कार्य (अनुमानित लागत ₹3.56 करोड़) तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत चम्बल–भीलवाड़ा पेयजल परियोजना (चरण-द्वितीय, पैकेज-चतुर्थ) के रेट्रोफिटिंग कार्य (कार्यादेश राशि ₹264.61 करोड़) का शिलान्यास संपन्न हुआ।
क्षेत्र में बेहतर पेयजल की दिशा में बड़ा कदम
इन परियोजनाओं से सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों — दुडिया, कोटड़ी, समोडी, हमीरगढ़, कोचरिया, औझाघर, मोमी, रायडा, देवली, भैसाकुण्डल एवं औज्याड़ा — में उच्च जलाशयों (पानी की टंकियों) का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का ससम्मान स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भडाणा, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व विधायक डॉ. बालूराम चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर जाट, विधानसभा संयोजक रामेश्वर छिपा, जिला मंत्री मांगीलाल गुर्जर, हमीरगढ़ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, कारोई मंडल अध्यक्ष शम्भु गुर्जर, गंगापुर नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी, रायपुर मंडल अध्यक्ष मीरा किराड़, गंगापुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेश चौधरी, सहाड़ा ग्रामीण अध्यक्ष धनसिंह, मोखुंदा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, सुवाणा प्रधानपति चावण्ड सिंह, पूर्व सरपंच भैरूलाल जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, पूर्व हमीरगढ़ चेयरमैन रेखा परिहार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































