- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
गंगधार (झालावाड़)।
झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र स्थित बिलखेड़ी विद्यालय के क्रमोन्नत होने और मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गंगधार तहसीलदार गणेश खंगार की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद रक्तदान शिविर की शुरुआत हुई।
शिविर में आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसका संग्रहण रुधिरा ब्लड बैंक, झालावाड़ की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम बिलखेड़ी के ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें समाजसेवा की मिसाल बताया।
- Advertisement -















































