- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से 40 से अधिक श्रद्धालु निकाले गए बाहर
सवाई माधोपुर (लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क)।
सवाई माधोपुर जिले के खण्डार विधानसभा क्षेत्र के चौथ का बरवाड़ा के पास देवली डिडायच रपट पर गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, बनास नदी पर बने रपटे से गुजर रही यात्रियों से भरी बस अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गई।
बस फंसने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
लोगों की तत्परता से 40 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सभी यात्री चौथ माता के दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे।
सौभाग्य से इस हादसे में कोई बड़ी हताहत नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर प्रशासन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
- Advertisement -



















































