लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा, राजसमंद।
भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर के जिला प्रभारी एवं राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान पूर्व विधायक खटीक ने मुख्यमंत्री से संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए खटीक की भूमिका की सराहना की।
पूर्व विधायक खटीक ने हाल ही में हुई अपनी दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कुशलक्षेम पूछने पर स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार के उपलब्धिपूर्ण दो वर्ष पूर्ण होने पर अग्रिम बधाई देते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास की शुभकामनाएं दीं।
खटीक ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा का संवेदनशील नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, राजस्थान की राजनीति में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।















































