लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भरतपुर: राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत शनिवार को विशेष रेलगाड़ी भरतपुर रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई वाया सोगारिया कोटा के लिए रवाना हुई। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने फीता काटकर और हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
एएसिस्टेंट कमिश्नर मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि इस यात्रा में भरतपुर रेलवे स्टेशन से करौली व डीग जिलों के 500 और सोगारिया कोटा रेलवे स्टेशन से कोटा व बूंदी जिलों के 470 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं, जिससे कुल 970 यात्री यात्रा में भाग ले रहे हैं।
यात्रियों की देख-रेख के लिए प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारी अनुदेशक के रूप में मौजूद होंगे, जबकि एक डॉक्टर और दो नर्सिंग अधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुकेश कुमार मीणा ने यह भी बताया कि 8 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जा रही हैं। इस योजना के तहत यात्रा पूर्णतः निःशुल्क है।













































