लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन को दी मंजूरी
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले की माण्डल तहसील के ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 82.60 हैक्टेयर भूमि के आवंटन को स्वीकृति प्रदान की है। इस भूमि का आवंटन राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को किया गया है।
यह भूमि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11ए के तहत गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए दी जाएगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय से जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक एवं ऊर्जा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से भीलवाड़ा जिले की औद्योगिक छवि को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


















































Subscribe to our news website