खेतों में फसल कटाई से बढ़ी किसानों की चहल-पहल, बाजारों में सन्नाटा

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

गौतम शर्मा, राजसमन्द

राजसमन्द जिले के कुंवारिया क्षेत्र के फ़ियावड़ी, खंडेल, लालपुर, जोधपूरा, लापस्या, मादड़ी, पिपली अहीरान, बिनोल और साकरोदा सहित आसपास के गांवों में इन दिनों खेतों में रौनक दिखाई दे रही है। मक्का और ज्वार की पकी हुई फसल की कटाई को लेकर किसान इन दिनों सुबह से देर शाम तक खेतों में जुटे हुए हैं।

फसलों की कटाई के कारण स्थानीय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है, क्योंकि अधिकांश किसान और उनके परिवार खेतों में काम में व्यस्त हैं। किसान अब अगली रबी सीजन की गेहूं की फसल की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पहले पकी हुई मक्का की फसल की कटाई की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समय मजदूरों की भी कमी महसूस की जा रही है। यही कारण है कि किसान परिवार के सदस्य स्वयं ही खेतों में कटाई का काम कर रहे हैं। खेतों में किसानों की भारी चहल-पहल के बीच कटाई कार्य जोर-शोर से जारी है।

मक्का की कटाई पूरी होने के बाद किसान रबी की फसल गेहूं की बुवाई करेंगे, जिससे आने वाले समय में कृषि कार्य और तेजी से बढ़ेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here