लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“हर गांव, हर खेत में वर्षा जल के संचयन का लें संकल्प” — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा “पूर्ववर्ती सरकार में जल जीवन मिशन में हुई अनियमिताएं, हमारी सरकार ने की ठोस कार्रवाई” “राजस्थान बनेगा जल संचयन की मिसाल” — केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्यमंत्री ने मंड्रेला कस्बे को कुम्भाराम परियोजना के मीठे पानी से लाभान्वित करने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की घोषणा की। झुंझुनूं, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राजस्थान में जल आत्मनिर्भरता के लिए बड़ा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हर गांव व हर खेत में वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजने का संकल्प लेकर भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य दिया जा सकता है। उन्होंने मंड्रेला में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जल जीवन मिशन के दौरान भारी गड़बड़ियां हुईं, जिन पर उनकी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा — “जो भी इसमें दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” यमुना जल समझौते से शेखावाटी को लाभ 13 लाख नए नल कनेक्शन महिलाओं और किसानों के लिए योजनाएं भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता शेखावाटी में पर्यटन को बढ़ावा “पूर्ववर्ती सरकार ने छीना नल से जल का हक” — सी.आर. पाटिल उन्होंने बताया कि अनील रूंगटा ने झुंझुनूं जिले में जल संचयन के लिए बोर निर्माण का संकल्प लिया है। जन स्वास्थ्य मंत्री का वक्तव्य ️ कार्यक्रम में संतोष देवी, आशा देवी और सोनी मिश्रा को योजनाओं के लाभ के प्रमाणपत्र दिए गए। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड खेतड़ी नगर के सहयोग से निक्षय पोषण किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर अविनाश गहलोत, रामगोपाल सुथार, विक्रम जाखल, धर्मपाल गुर्जर, राजेंद्र भांबू, गोरधन वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौते पर एमओयू कर लिया है और डीपीआर पर काम चल रहा है। राम जलसेतु लिंक परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 13 हजार करोड़ रुपये जल परियोजनाओं में खर्च कर 13 लाख नए घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं। जबकि पिछली सरकार इसी अवधि में केवल पौने दो लाख कनेक्शन ही दे पाई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मां वाउचर योजना’ के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है और ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ से बालिकाओं के जन्म पर डेढ़ लाख रुपये का बॉण्ड दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दी गई है। दुग्ध उत्पादकों को सब्सिडी और गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिना पेपरलीक के अब तक 91 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1 लाख 54 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों का संरक्षण कर इसे ग्रामीण पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। अमृत 2.0 योजना में पिलानी-मलसीसर-सूरतगढ़ से मंड्रेला को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी अवसर पर उन्होंने मंड्रेला को कुम्भाराम परियोजना के मीठे पानी से लाभान्वित करने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की घोषणा भी की।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संचयन की दिशा में ऐतिहासिक काम हुआ है। पिछले 8 महीनों में राजस्थान में 4 लाख 14 हजार संरचनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जल आत्मनिर्भरता के लिए पूरे देश में 30 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि यमुना जल समझौता और कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र के हर घर में पानी पहुंचेगा।


















































