लोसल  में कैफे पर छापा, संचालक सहित तीन गिरफ्तार

0
68
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोसल, सीकर: कस्बे में पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन गोपनीय के तहत मुख्य बाजार में संचालित कैफे पर छापा मारकर कैफे संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कैफे में तलाशी के दौरान छोटे-छोटे कैबिन और संदिग्ध अवस्था में कुछ युवक-युवतियों को पाया।

पुलिस ने मौके पर कैफे संचालक अर्जुन कुमार निवासी लोसल से लाइसेंस, रजिस्टर या अन्य वैध दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन कुमार के साथ जीवराज सिंह (छापरी) और श्रीचंद (बानूड़ा) को गिरफ्तार किया।

संदिग्ध युवतियों को थाने लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया

थानाधिकारी सरदारमल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। गुरुवार को हुई कार्रवाई में कैफे में मिली संदिग्ध युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की गई और उसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में भय बना रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here