नरेना में पुलिस ने अवैध हथियार बरामद, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

0
102
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

नरेना (जयपुर): एडिशनल एसपी शिवलाल बैरवा के निर्देशन और डीएसपी अनुपम मिश्रा के निर्देश पर नरेना थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ नरेना में अवैध हथियार बरामद किए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नरेना-श्रीरामपुरा रोड के पास पड़ी जमीन में एक बैग में अवैध हथियार पाए गए। पुलिस को राह चलते एक व्यक्ति ने बैग पड़े होने की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। जाँच में बैग से दो पिस्टल, चार मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने हथियार जप्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here