लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 सितम्बर (सोमवार) को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे।
खरबास चौराहा पर ₹530 करोड़ की परियोजनाएं
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे खरबास चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में करीब ₹530 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे आंगनबाड़ी सामग्री और स्कूटी का वितरण करेंगे तथा एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
नए थानों का उद्घाटन
इसके बाद दोपहर 1 बजे शर्मा नारायण विहार थाना परिसर से नारायण विहार, पत्रकार कॉलोनी और खोरा बीसल थानों का उद्घाटन करेंगे।
सांगानेर स्टेडियम में ₹170 करोड़ के कार्य
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सांगानेर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 170 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
रिद्धि-सिद्धि एलीवेटेड रोड का भूमि पूजन
शर्मा दोपहर 3.15 बजे त्रिवेणी पुलिया शनि मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में रिद्धि-सिद्धि एलीवेटेड रोड का भूमि पूजन भी करेंगे।
राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, यातायात सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी।


















































