ब्यावर में 30 सितंबर तक विशेष मध्यस्था शिविर

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ब्यावर (हेमंत साहू) – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यावर द्वारा 27 से 30 सितंबर 2025 तक न्यायालय परिसर में विशेष मध्यस्थता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित समाधान आपसी समझौते और सुलह के माध्यम से करना है।

विशेष शिविर में 24, 25 और 26 सितंबर 2025 के रेफर असफल प्रकरण भी शामिल किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जा सके। साथ ही, बीमा क्लेम से संबंधित प्रकरणों के समाधान के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें पक्षकारों को उचित मुआवजा राशि समझौते के माध्यम से दी जाएगी।

शिविर की एक खास बात यह है कि 27, 28 और 30 सितंबर के अवकाश के दिनों में भी न्यायालय परिसर में मध्यस्थता केंद्र खुला रहेगा और मध्यस्थ मामलों के समझौतों के लिए उपलब्ध रहेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यावर ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here