7 डेज स्मार्ट अकैडमी में नवरात्रि पर भव्य डांडिया महोत्सव

0
66
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नावां सिटी: मिठड़ी रोड स्थित 7 डेज स्मार्ट अकैडमी में शनिवार को नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती और नौ कन्याओं के पूजन से हुई। कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उपहार भी भेंट किए गए।

बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया गीतों की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों और शिक्षकों के उत्साहवर्धन हेतु विशेष पुरस्कार भी रखे।

नर्सरी से यूकेजी वर्ग में आयुष, राधिका और अक्षिता को क्रमशः बेस्ट डांसर, बेस्ट ड्रेस अप और बेस्ट एनर्जेटिक परफॉर्मेंस का खिताब मिला। कक्षा 1 से 3 में लक्ष्यराज, मिस्का और भागीरथ को सम्मानित किया गया, वहीं कक्षा 4 से 8 में समायरा, दीक्षित और विराट विजेता घोषित हुए।

शिक्षकों में गीतिका मेम, सरोज मेम, जयश्री मेम, बबीता मेम और महिमा मेम को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रणवीर सर, संगीता, मधुरानी, प्रतिभा, दीपिका, हरीश, सूर्यप्रकाश और यमिता भी मौजूद रहे।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रधानाध्यापिका सुरभि दाधीच ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और उनके प्रोत्साहन के लिए विद्यालय में हर त्यौहार उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है, और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here