106वें श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला का शुभारंभ

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। ऐतिहासिक श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला-2025 का शनिवार को परंपरागत तरीके से शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर एवं मेला आयोजन समिति अध्यक्ष कमर चौधरी और पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने ध्वजारोहण व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत की।

यह मेला वर्ष 1920 में तत्कालीन महाराजा किशन सिंह द्वारा अपने दादा महाराजा जसवंत सिंह की स्मृति में आरंभ किया गया था। तब से यह निरंतर आयोजित होता आ रहा है और इस वर्ष अपने 106वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

व्यापार और परंपरा का संगम

कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि मेले में प्रदेश सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से भी पशुपालक एवं व्यापारी भाग ले रहे हैं। यहां पशु प्रतियोगिताओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। ग्रामीणों के लिए आवश्यक घरेलू सामान उचित दरों पर उपलब्ध है, साथ ही मनोरंजन के लिए झूले और खानपान की दुकानें भी लगाई गई हैं।

सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

एसपी दिगंत आनंद ने कहा कि मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं साहित्यकार श्याम सिंह मधुर ने बताया कि यह मेला ब्रज अंचल का विशेष आयोजन है और उत्तर भारत के चुनिंदा लक्खी मेलों में इसका प्रमुख स्थान है।

मेले के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनसे स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन मिलेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here