पोक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, तीन महिलाएँ व दो पुरुष गिरफ्तार

0
240
- Advertisement -

धोद (सीकर) : पोक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, तीन महिलाएँ व दो पुरुष गिरफ्तार

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क ओम प्रकाश सैनी की रिपोर्ट

धोद (सीकर)पोक्सो एक्ट में आरोपित को पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में धोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएँ और दो पुरुष शामिल हैं।

धोद सीओ सुरेश कुमार ने बताया कि डीडवाना कुचामन जिले के बरड़वा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। इस मामले में नूवां गांव निवासी आरोपित गौतम फरार चल रहा था। बरड़वा पुलिस को सूचना मिली कि वह सीकर जिले के धोद में रिश्तेदारी में छिपा हुआ है।

सूचना पर बरड़वा थाने के कांस्टेबल मुकेश कुमार व विजेंद्र मंगलवार देर शाम धोद पहुँचे और आरोपित गौतम को पकड़कर ले जाने लगे। इसी दौरान आरोपित के परिजनों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।

मारपीट की सूचना पर धोद थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। पीड़ित पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पर धोद पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुँचाने और गंभीर मारपीट के आरोप में गौतम, विक्रम, मुन्नी, उमा और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here