रंगताली-2025 गरबा महोत्सव का भव्य समापन, भीलवाड़ा में मची रंगारंग धूम

0
230
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय गरबा महोत्सव ‘रंगताली-2025’ का भव्य समापन 22 सितंबर की रात हुआ। रामेश्वरम, हरणी महादेव रोड स्थित विशाल मैदान में आयोजित इस महोत्सव में गरबा प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

समापन कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठनों और टीमों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। किड्स, गर्ल्स, बॉयज, लेडीज़, कपल और फैमिली जैसे विभिन्न गरबा राउंड्स में प्रतिभागियों ने जोश और ऊर्जा से भरे नृत्य प्रस्तुत किए। हर राउंड के बेस्ट स्टेप, बेस्ट ड्रेसअप और बेस्ट परफॉर्मेंस विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी और नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना की। जजिंग पैनल में कृष्णा राठी और अनूप माहेश्वरी ने निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

अंतिम क्षणों में लाइव गरबा की थाप पर पांडाल थिरक उठा और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और झिलमिलाते आभूषणों में सजी महिलाओं व पुरुषों की थिरकती टोली ने समापन समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए पूरे शहर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here