डोडियाना में नवरात्रि महोत्सव की भव्य शुरुआत

0
125
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

पादूकलां। डोडियाना गांव इस वर्ष नवरात्रि में भक्ति, उत्सव और परंपरा का अद्भुत संगम बन गया है। गांव के तीन प्रमुख स्थान – कोठड़ी (प्रेमपूरा), मित्रमण्डल और ब्रह्मपुरी – में मां अम्बे की भव्य स्थापना की गई। शुभ घटस्थापना के अवसर पर गांव के सरपंच और समस्त ग्रामवासी बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

माताजी की आराधना के साथ पूरे गांव में भक्ति की लहर दौड़ गई। दिन में गरबा श्रद्धाभाव के साथ खेला जा रहा है, जिसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक परिधान में भाग लेकर मां को रिझा रहे हैं। शाम को रंगारंग गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगीत, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

पूरे गांव में उत्सव का माहौल है और रातभर मां के जयकारे गूंज रहे हैं। नवमी (9वें दिन) मां का विसर्जन समारोह आयोजित होगा, जिसमें पूरे गांव की सहभागिता देखने योग्य होगी। भक्तगण भावुक मन से मां को विदाई देंगे और अगले वर्ष पुनः आगमन का निमंत्रण देंगे –
“आओ मां, अगले बरस फिर जल्दी आना!”

डोडियाना का नवरात्रि महोत्सव आस्था, संस्कृति और सामुदायिक एकता की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here