लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नावां सिटी।
फ्रेंड्स क्लब के नेतृत्व में रविवार को ग्राम मारोठ में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्य मंत्री विजय चौधरी को नावा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा का सुदृढ़ीकरण नावा सिटी एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र को सेवाएं देने वाला नगर है, परंतु स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी घोर अभाव की स्थिति है। वर्षों से लंबित “उप-जिला चिकित्सालय एवं नर्सिंग कॉलेज भवन” की परियोजना अब केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन की जीवन-रेखा बन चुकी है। इससे प्राप्त होने वाले बहुआयामी लाभ
आपात स्वास्थ्य सुविधारू गंभीर रोगियों, बुजुर्गों, महिलाओं को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय चिकित्सा शिक्षा युवाओं को स्तर पर नर्सिंग व पैरामेडिकल शिक्षा उपलब्ध होगी।
आपदा प्रबंधन महामारी, दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध रहेगा। आर्थिक-सामाजिक एक रोजगार सृजन एवं अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
समग्र आत्मनिर्भरतारू नावा सिटी आत्मनिर्भर स्वास्थ्य एवं षिक्षा केंद्र के रूप् में विकसित होगी। परिवहन व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण व सुधार वर्तमान में नावा सिटी में सार्वजनिक परिवहन को लेकर भी कई व्यवहारिक समस्याएं विद्यमान हैं। क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या और यात्री आवशयकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन रूटों पर नई बसों का संचालन आवश्क हो गया है।
बाईपास से होकर गुजरने वाली सभी बसों को नावा सिटी के मुख्य बस स्टैंड से होकर संचालित किया जाए, ताकि यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी, सुरक्षा एवं सुविधा मिल सके।
इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं व रोजगार में भी अभूतपूर्व सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हमारी संयुक्त मांग
हम समस्त नावां वासी अत्यंत विश्वास और आशा के साथ यह सामूहिक मांग करते हैं कि
नावा सिटी में उप-जिला चिकित्सालय एवं नर्सिंग कॉलेज भवन का कार्य शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण प्रारंभ करवाया जाए। बाईपास से गुजरने वाली समस्त बसों को मुख्य बस स्टैंड से जोड़ते हुए संचालित किया जाए व नए रूटों पर आवश्यकतानुसार नई बसें चलाई जाएं। ज्ञापन के माध्यम से पुरजोर मांग करी है कि इन दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को लगभग तीन माह के भीतर शीघ्र संज्ञान में लेकर प्राथमिकता से निस्तारण कर आम जन को राहत प्रदान करें। अन्यथा मजबुरन आमजन के हितार्थ सभी क्षेत्रवासीयों के सहयोग से आन्दोलन का रूख अख्तियार करना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रसाशन व जनप्रतिनिधियों की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।















































