रेडक्रास भीलवाड़ा नया आयाम स्थापित करेगी: जसमीत सिंह सिंधु

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा।
पंकज पोरवाल की रिपोर्ट

इंडियन रेडक्रास सोसायटी भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सिंधु ने प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण एवं प्राथमिक उपचार को बढ़ावा देने के लिए रेडक्रास बुकलेट जारी किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार सीखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि दुर्घटनाएँ किसी भी समय, घर या सड़क पर हो सकती हैं।

इस अवसर पर संस्था सचिव रमेश मून्दड़ा ने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों का जीवन बचा सकते हैं। विशेष रूप से सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से हृदयघात से होने वाली घातक परिस्थितियों को रोका जा रहा है, जिससे मानव जीवन में सकारात्मक और सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं।

जसमीत सिंह सिंधु ने कहा कि इस तरह के प्रयास स्थानीय समाज में स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here