आज का पंचांग और राशिफल – गुरुवार , 11 सितंबर 2025*

0
175
- Advertisement -

*आज का राशिफल – गुरुवार , 11 सितंबर 2025*

*मेष*
लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें। बहुत जल्दी आप हर किसी के सामने अपने मन की बात कर देते हैं। आज संयमित रहे न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

*वृषभ*
खर्च की अधिकता रहेगी। किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। राजनीति से जुड़े मामले नया मोड ले सकते हैं।

*मिथुन*
माता पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से अकारण क्लेश होगा। जमीन जायदाद के मामलों में शिथिलता आएगी। संतान की उन्नति के योग हैं।

*कर्क*
मनोरंजन के कार्यों में मन लगेगा। जरूरी कार्य पूरे होंगे। किसी को उधार पैसे देने से बचे। सामाजिक राजनीति के चलते आप परेशान रहेंगे।

*सिंह*
कर्ज की अधिकता से परेशान रहेंगे। सामाजिक मान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। आज कोई चौंकाने वाली खबर मील सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

*कन्या*
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

*तुला*
किसी विशेष पारिवारिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। संतान की ओर से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

*वृश्चिक*
आज व्यावसायिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कोर्ट के मामलों में सतर्क ररहें धोखा मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

*धनु*
जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रशाशन से जुड़े लोग सतर्क रहें।

*मकर*
निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरुरत है। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक स्थल पर भ्रमण का प्रोग्राम बनेगा।

*कुंभ*
दूसरों के निजी मामलों में दखल देने की जरुरत नहीं है। राजनीति से जुड़े लोग मान सम्मान हासिल करेंगे। स्मरण शक्ति कमजोर होगी। आर्थिक मदद मील सकती है।

*मीन*
अपने आप पर भरोसा रखे और मेहनत करते रहें सफलता मिलेगी। किसी योग्य महापुरुष का दर्शन जीवन के उद्देश्यों को तय करेगा साथ ही स्वयं में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करेगा।

*आज का पंचांग – गुरुवार, 11 सितम्बर, 2025*

*विक्रम संवत्* – 2082
*संवत्सर नाम* – सिद्धार्थ
*शक संवत्* – 1947
*हिजरी सन्* – 1447
*मु. मास* – 18 रवि उल अव्वल
*अयन* – दक्षिणायन
*ऋतु* – शरद् ऋतु
*मास* – आश्विन
*पक्ष* – कृष्ण

*श्रेष्ठ चौघड़िये* – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 7:46 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:51 से 3:28 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 5:01 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

*तिथि* – चतुर्थी तिथि दिन 12:46 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी।

*दिशा शूल* – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

*राहु काल वेला* – (मध्यमान से) दिन 1:30 से 3:00 तक रहेगा।

*नक्षत्र* – अश्विनी नक्षत्र दिन 1:58 तक रहेगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा।
*योग* – ध्रुव योग सायं 5:05 तक होगा तदुपरान्त व्याघात योग होगा।
*करण* – बालव करण दिन 12:46 तक तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

*विशिष्ट योग* – सर्वार्थसिद्धि योग सू्योदय से दिन 1:58 तक, ज्वालामुखी योग दिन 1:58 से प्रारम्भ,

*व्रत / दिवस विशेष* – पंचमी व भरणी का श्राद्ध, विनोबा भावे जयंती, भूदान जयंती, गंडमूल सूर्योदय से दिन 1:56 तक,

*चन्द्रमा* – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में होगा।

*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here