
जयपुर। नागौर में पुलिस के वायरल ऑडियो मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नागौर के सदर थाना की एसएचओ अंजू कुमारी और झालावाड़ जिले में अकलेरा थाने के एसएचओ नंद किशोर वर्मा और नागौर में तैनात कांस्टेबल भंवर लाल बुरड़ी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दे इन दिनों सोशल मीडिया पर झालावाड़ के अकलेरा के थाना प्रभारी और नागौर के थाना प्रभारी को किसी आरोपी को लेकर ऑडियो वायरल हो रहा था। इसको मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे कि इसमें कांस्टेबल ने जब एसएचओ से आरोपी को गिरफ्तार कर लाने की बात कही तब एसएचओ ने कहा कि इसे तो एसपी साहब ने उड़ाने के लिए बोला था। ये ऑ़डियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है।














































