*आज का राशिफल रविवार 7 सितम्बर 2025*

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*आज का राशिफल रविवार 7 सितम्बर 2025*

*मेष*
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और मनोरंजन के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नए परिचितों से संपर्क स्थापित होंगे। राजकीय कार्य आसानी से पूरे होंगे।

*वृषभ*
दिनभर आलस्य की अधिकता रहेगी। पिता के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा, लेकिन न्याय संबंधी मामलों में समय अनुकूल है।

*मिथुन*
पारिवारिक माहौल आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन कुछ बने हुए काम अचानक अटक सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

*कर्क*
मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। हालांकि अपनी कुछ आदतों के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है। समय रहते खुद में सुधार करें। वाहन और मशीनरी पर खर्च होने के योग हैं।

*सिंह*
जरूरी कार्यों को टालने के बजाय समय पर निपटाएं। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। दिन मनोरंजन और यात्राओं में बीतेगा। न्याय से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

*कन्या*
अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का समय है। नौकरी में चल रहे मतभेद बड़े रूप ले सकते हैं। लेकिन मित्रों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आमदनी बढ़ने की संभावना है।

*तुला*
आज रोजगार और आजीविका के नए साधन बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है, सावधानी रखें।

*वृश्चिक*
जरूरी कागजों और दस्तावेजों को संभालकर रखें। मित्रों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे।

*धनु*
नौकरी में बदलाव की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा कम रह सकती है और मन शांति की तलाश में रहेगा। भाइयों से संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

*मकर*
घर बदलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा पद मिल सकता है जिससे प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन बहनों से संबंधों में दूरी आ सकती है।

*कुंभ*
आपके व्यवहार से कुछ लोग आहत हो सकते हैं, इसलिए स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। कानूनी मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

*मीन*
वैवाहिक चर्चाएं सफल हो सकती हैं। रोजगार या आजीविका के नए अवसर सामने आएंगे। विदेश यात्रा के संकेत हैं। किसी बड़े खर्च की संभावना भी बन रही है

*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here