लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर |
जोधपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता पर की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं में तीखा आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में भाजपा जोधपुर देहात के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और प्रतीकात्मक “शव यात्रा” भी निकाली।
जोधपुर देहात दक्षिण भाजपा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता पर टिप्पणी करना राजनीति की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा की महिला नेत्री सुमित्रा ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री की माता का अपमान नहीं है बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं लेकिन दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी करना निंदनीय है। राहुल गांधी को तत्काल अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए।










































