लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला शुरू

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ककोड कस्बे में गुरुवार से लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ।

ध्वज चढ़ाने के साथ शुरू हुआ मेला

तेजाजी मंदिर परिसर में ध्वज चढ़ाने के साथ ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। ध्वजों को विभिन्न समाज के लोगों ने सजाकर गांव में भ्रमण करवाया। इस दौरान महिला-पुरुष, बालक-बालिकाएं जयकारे लगाते हुए और डीजे की धुन पर तेजाजी महाराज के भजनों पर नृत्य करते नजर आए।

भक्ति व सांस्कृतिक माहौल

  • नृत्य कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • मंदिर परिसर को फूल मालाओं और बांदनवार से आकर्षक रूप से सजाया गया।

  • बुधवार रात्रि को आयोजित भजन संध्या में हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और तेजाजी की वीर गाथाओं को सुनकर भक्तिरस में डूब गए।

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। तेजाजी सेवक ने विषैले कीटों से ग्रसित लोगों की तांतियां काटकर मंत्रोच्चार के साथ उपचार किया।

ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी

ककोड के अलावा रामपुरा, सरदारपुरा, नयागांव, हासोला, मोटिस की झोपड़िया, गुमानपुरा, झालरा, शिवराजपुरा, खेड़ा, गोठड़ा, ढिकोलिया सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण मेले में शामिल हुए।

इस दौरान पूरा मेला और मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here