रामसेवक दास महाराज ने थान सिंह डोली की मौजूदगी में थामा RLP का दामन

0
139
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ली

समदड़ी।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में लोगों की सक्रियता और जुड़ाव बढ़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा तक, हर कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन कर अपने प्रभाव को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में कल्याणपुर कस्बे स्थित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) कार्यालय में गुरुवार को विशेष आयोजन हुआ।

रामसेवक दास महाराज RLP में शामिल

रामसेवक दास महाराज झंवर डोली ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर RLP नेता थान सिंह डोली ने दुपट्टा पहनाकर महाराज का पार्टी में स्वागत किया।

महाराज के साथ भारत सिंह, राकेश भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी जॉइन की।

RLP गरीब और किसानों की हितेषी पार्टी – थान सिंह डोली

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थान सिंह डोली ने कहा कि “राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा गरीबों और किसानों की हितेषी रही है। इस पार्टी में हर तबके के कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है।”

भेदभाव रहित राजनीति – रामसेवक दास महाराज

पार्टी ज्वाइन करने के बाद रामसेवक दास महाराज ने कहा कि “RLP एक ऐसी पार्टी है, जिसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है। हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। यही वजह है कि मैं इस पार्टी से जुड़ रहा हूँ।”

हनुमान बेनीवाल की सक्रियता से प्रभावित

रामसेवक दास महाराज ने बताया कि हाल ही में सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा कल्याणपुर में आयोजित जन आक्रोश सभा और जोधपुर की फैक्ट्री से निकल रहे रसायनयुक्त पानी को रोकने की पहल से वह काफी प्रभावित हुए।
हनुमान बेनीवाल की सक्रियता और किसानों-गरीबों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की वजह से उन्होंने RLP का दामन थामा है।

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

आयोजन के दौरान थान सिंह डोली ने महाराज सहित सभी कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर पार्टी का कार्यभार सौंपा।
इस मौके पर RLP कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here