- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पीसांगन पुलिस की कार्रवाई, चोरी किया गया ट्रैक्टर जैसलमेर से बरामद
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर)।
करीब छः वर्ष पूर्व भटसूरी से चोरी हुए ट्रैक्टर के मामले में पीसांगन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जैसलमेर से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित
पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
-
जगदीश गुर्जर निवासी भटसूरी
-
छगनाराम गुर्जर निवासी हमड़ाई
-
रईश खान निवासी थैबो की ढाणी, कैसुला का पाना, थाना फलसुंड, जैसलमेर
पुलिस की कार्रवाई
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद किया गया है। पुलिस आरोपितों को कल न्यायालय में पेश करेगी।
- Advertisement -

















































