ब्रह्म ऋषि महर्षि अंगिरा जयंती महोत्सव श्रद्धा पूर्वक आयोजित

0
256
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विश्वकर्मा मंदिर, उनियारा में समाजजनों ने किया आयोजन

 
(सत्यप्रकाश मयंक)

उनियारा।
शहर के विश्वकर्मा मंदिर में गुरुवार को मंदिर विकास समिति द्वारा ब्रह्म ऋषि महर्षि अंगिरा जयंती महोत्सव श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया।

आकर्षक झांकी और पूजन-अर्चन

मंदिर में भगवान विश्वकर्मा एवं महर्षि अंगिरा की आकर्षक झांकी सजाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महर्षि अंगिरा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
पंडित गोविंद गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महर्षि अंगिरा एवं भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।

अतिथियों का स्वागत और सम्मान

  • नेहनूलाल जांगिड़ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विश्वकर्मा मंदिर आने पर मंदिर समिति ने उनका दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

  • इस अवसर पर वृद्धजनों को भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

महर्षि अंगिरा के जीवन पर प्रकाश

मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने बताया कि महर्षि अंगिरा का दूसरा नाम जांगिड़ था।
उन्होंने कहा – “हम उनकी संतान अंगिरस कहलाते हैं, अतः हमारा समाज अंगिरा ऋषि की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।”

कार्यकारी जिला अध्यक्ष नेहनूलाल जांगिड़ ने अपने संबोधन में शिक्षा और हुनर के महत्व पर जोर देते हुए कहा –
“आधुनिक युग में समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक साधन है।”

समाजजनों की सहभागिता

महोत्सव में उपस्थित समाजजनों ने महर्षि अंगिरा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने आदिपिता को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

  • नारायण लाल जांगिड़ (तहसील अध्यक्ष, बालीथल), दीपक जांगिड़ (युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष), शंभूदयाल जांगिड़ (जिला उपाध्यक्ष, खेड़ली), राधेश्याम जांगिड़ (भीमगंज), कैलाश जांगिड़, राकेश जांगिड़ (गाडोली),  सत्यनारायण जांगिड़, दिमांशु जांगिड़, पियूष जांगिड़, सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here