संत सानिध्य में गरबा महोत्सव का आगाज, सेन युवा एकता मंच का पोस्टर विमोचन

0
123
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा | विनोद सेन

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शहर के संकट मोचन बालाजी मंदिर में सेन युवा एकता मंच द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव का पोस्टर विमोचन समारोह संपन्न हुआ।

द्वितीय वर्ष का आयोजन

सेन युवा एकता मंच के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन उपरेड़ा ने बताया कि मंच द्वारा लगातार दूसरे वर्ष गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 26, 27 एवं 28 सितंबर को होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गणेश चतुर्थी पर पोस्टर विमोचन के साथ की गई।

संत का आशीर्वाद

समारोह की शुरुआत प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की वंदना और श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके बाद महंत  बाबू गिरी जी महाराज ने पोस्टर का विमोचन किया। सेन युवा एकता मंच के सदस्यों ने महंत  को दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महंत श्री बाबू गिरी जी महाराज ने इस अवसर पर कहा,

“इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और समरसता का वातावरण बनता है, जो हमारे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

उनके उद्बोधन से उपस्थित सदस्यों को नई ऊर्जा और उत्साह मिला।

गरबा महोत्सव की तैयारी

मंच के जिला अध्यक्ष अश्विन सेन ने बताया कि गरबा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मंच के सभी सदस्य समर्पित भाव से तैयारियों में जुट गए हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित

समारोह में वरिष्ठ समाजजन एवं मंच पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
भेरूलाल सेन (महेंद्रगढ़), नाथूलाल सेन, किशोर सेन (रमाविहार), कैलाश सेन, महावीर जी (बच्छखेड़ा), विकास सेन (पांसल), दीपक सेन (लाखोला), अशोक जी (रमाविहार), महादेव सेन (पांसल), सुरेश (हठीला पुर), तुसार सेन (भीम), सागर सेन (सांगानेर), यश सेन (रमाविहार), महावीर सेन (सालरा), अभिषेक सेन (पुलिसलाइन), लखन सेन (शास्त्रीनगर), शिवराज सेन (बुढ़), सुनील सेन (गुलमंडी), शुभम सेन (सुरास), भेरूलाल सेन (पांसल), गौतम सेन (महेंद्रगढ़), गोपाल सेन (पांसल), सनी जालवाल, रोहित सेन (माणिक्यनगर), सर्वेश सेन (कालियास) सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here