भारी बारिश से बाँधों की चलने लगी वेस्ट वेयर

0
160
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को हो रही परेशानी

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपनगर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश से छोटे-बड़े बांधों और तालाबों की वेस्टवियर दोबारा चल पड़ी है। इसके चलते पूरे इलाके में पानी-पानी नजर आ रहा है। वहीं निचले इलाकों में पानी भर जाने से आमजन को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार पूरे दिन व रात और शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। लगातार बारिश के चलते शहर के निचले हिस्सों में पानी भर गया और निकासी नहीं होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

बांधों पर लगातार बढ़ रहा पानी

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी कनिष्ठ अभियंता लोकेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे तक गलवा बांध पर 93 मिमी, गलवानियाँ पर 74 मिमी तथा ठिकरिया बांध पर 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इसी तरह उनियारा उपखंड मुख्यालय पर 94 मिमी और अलीगढ़ तहसील मुख्यालय पर 104 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले सभी बांधों की वेस्टवियर चली थी, जो 10 दिन से बंद हो गई थी। लेकिन गुरुवार से शुरू हुई नई बरसात के बाद सभी बांधों की चादर दोबारा चलने लगी है।

वेस्टवियर का गेज

  • शुक्रवार सुबह 8:30 बजे

    • गलवा बांध – 3 इंच

    • गलवानियाँ – 7 इंच

    • श्योदनपुरा – 8 इंच

    • दुधीसागर – 3 इंच

    • ठिकरिया – 15 सेमी

    • कुम्हारिया – 10 सेमी

  • शुक्रवार शाम 4 बजे तक

    • गलवा बांध – 8 इंच

    • गलवानियाँ – 1 फीट

    • श्योदनपुरा – 1.5 फीट

    • ठिकरिया – 45 सेमी

    • कुम्हारिया – 15 सेमी

बांध सुरक्षित, निगरानी जारी

सैनी ने बताया कि विभाग के तहत आने वाले सभी बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन पर दिन-रात गश्त की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here