भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा, जताया आभार

0
211
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
भारतीय किसान संघ तहसील शाखा उनियारा ने किसानों की मांग मानने पर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।

किसानों की मांग पर हुआ बड़ा फैसला

भारतीय किसान संघ ने 22 फरवरी 2024 को उपखंड कार्यालय, उनियारा के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर राज्य सरकार से विभिन्न मांगें रखी थीं। इनमें प्रमुख मांग नदियों एवं बैलों से खेती करने वाले किसानों को अनुदान देने की थी।

राज्य सरकार ने इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए हाल ही में बजट में घोषणा की कि बैल से खेती करने वाले किसानों को प्रति जोड़ी बैल पर ₹30,000 का अनुदान दिया जाएगा। इस निर्णय से बैल एवं नंदियों का संरक्षण संभव होगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

संघ ने जताया आभार

संघ पदाधिकारियों ने इस निर्णय को किसानों के हित में बड़ा कदम बताया और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

ज्ञापन देने वालों में शामिल

धन्यवाद ज्ञापन देने वालों में –

  • जिला उपाध्यक्ष मदन भाई कुमावत

  • पूर्व अध्यक्ष मुकेश चौधरी

  • तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह मीणा

  • पूर्व अध्यक्ष मोजीराम मीणा

  • युवा प्रमुख ईश्वर सिंह गुर्जर

  • उपाध्यक्ष भजनलाल गुर्जर

  • मंत्री गिरिराज सैनी

  • सह मंत्री दौलत राम जाट

  • टीकाराम मीणा
    सहित कई किसान मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here