सांभरलेक में 18 अगस्त को दिव्यांगजन हेतु उपकरण चिन्हिकरण

0
120
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सांभरलेक में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण चिन्हिकरण 18 अगस्त को

रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी

सांभरलेक,   — सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन जयपुर और एलिम्को के सहयोग से ADIP योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरण हेतु चिन्हिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर 18 अगस्त 2025 को पंचायत समिति परिसर, सांभरलेक में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

उपकरण सूची

शिविर में लाभार्थियों की आवश्यकता अनुसार निम्न उपकरण चिन्हित किए जाएंगे:

  • ट्राईसाइकिल

  • कैलिपर

  • वॉकिंग स्टिक

  • कमर की बेल्ट

  • घुटनों की बेल्ट

  • सर्वाइकल कॉलर

  • बैसाखी

  • वॉकर

  • ट्राइपॉड

  • श्रवण यंत्र

  • चश्मा

आवश्यक दस्तावेज

लाभार्थी को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • बीपीएल कार्ड / राशन कार्ड

  • पेंशन पीपीओ

  • आधार कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मूल निवास प्रमाण पत्र

  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

  • आयु प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र (अधिकतम ₹15,000 प्रति माह)

नोट: लाभार्थी ने पिछले 3 वर्षों में कोई सहायक उपकरण प्राप्त न किया हो।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here