लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांभरलेक में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण चिन्हिकरण 18 अगस्त को
रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी
सांभरलेक, — सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन जयपुर और एलिम्को के सहयोग से ADIP योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरण हेतु चिन्हिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर 18 अगस्त 2025 को पंचायत समिति परिसर, सांभरलेक में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
उपकरण सूची
शिविर में लाभार्थियों की आवश्यकता अनुसार निम्न उपकरण चिन्हित किए जाएंगे:
-
ट्राईसाइकिल
-
कैलिपर
-
वॉकिंग स्टिक
-
कमर की बेल्ट
-
घुटनों की बेल्ट
-
सर्वाइकल कॉलर
-
बैसाखी
-
वॉकर
-
ट्राइपॉड
-
श्रवण यंत्र
-
चश्मा
आवश्यक दस्तावेज
लाभार्थी को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:
-
बीपीएल कार्ड / राशन कार्ड
-
पेंशन पीपीओ
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मूल निवास प्रमाण पत्र
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र
-
आयु प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र (अधिकतम ₹15,000 प्रति माह)
नोट: लाभार्थी ने पिछले 3 वर्षों में कोई सहायक उपकरण प्राप्त न किया हो।
