मानव जीवन में मिट्टी के बर्तनों का महत्व एवं स्वास्थ्य पर उनके लाभ पर सेमिनार आयोजित

0
200
- Advertisement -

जयपुर   ।  वरिष्ठ नागरिक परिषद की ओर से शास्त्री नगर में एक अद्भुत और प्रेरणादायक— अमृत माटी के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था — “मानव जीवन में मिट्टी के बर्तनों का महत्व एवं स्वास्थ्य पर उनके लाभ”।

अमृत माटी ट्रस्ट  के जनक, डॉ. अंजनी  को सम्मानित किया गया

यह केवल एक सेमिनार नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और स्वास्थ्य से जुड़ने का एक सुंदर प्रयास था। इस अवसर पर अमृत माटी ट्रस्ट के जनक, डॉ. अंजनी  को सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस विचार का था जो हम सबको हमारी जड़ों से जोड़ता है। प्रजापति डॉ. अंजनी किरोड़ीवाल  ने यह साबित कर दिखाया है कि मिट्टी के बर्तन केवल पुराने जमाने की चीज़ नहीं हैं, बल्कि आज के आधुनिक जीवन में भी हमारे लिए वरदान हैं।
मिट्टी के बर्तनों में बना भोजन स्वाद में मधुर, पोषण में भरपूर और शरीर के लिए अमृत समान होता है।
यह मिट्टी हमें ठंडक देती है, हमारे भोजन में प्राकृतिक ऊर्जा भरती है और हमें प्रकृति से जोड़ती है।

अमृत माटी ट्रस्ट का कार्य केवल बर्तन बनाना नहीं है, बल्कि यह एक मिशन है —

लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, सरलता और प्रकृति का प्रेम लाना। डॉ. अंजनी  ने यह संदेश देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंचाया है कि अगर हम मिट्टी को अपनाएँ, तो जीवन में सुख, स्वास्थ्य और संतुलन अपने आप आ जाता है। यह कार्यक्रम हमें याद दिलाता है कि मिट्टी केवल हमारे पैरों तले की धूल नहीं, बल्कि जीवन का आधार है।यह हमारी संस्कृति की खुशबू है, हमारे पूर्वजों की सीख है और हमारे भविष्य का मार्गदर्शन भी। हम अमृत माटी ट्रस्ट और डॉ. अंजनी  को हृदय से धन्यवाद और बधाई शुभकामनाएं देते हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह प्रेरणा हम तक पहुँची है।वास्तव में, जिन्होंने मिट्टी को अपनाया, उन्होंने जीवन को अपनाया है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here