लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दूदू में स्वास्तिक मल्टीस्पेशलिटीअस्पताल में कार्यरत अहमदाबाद से प्रशिक्षित हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक शर्मा ने बुजुर्गों के घुटने का सफल ऑपरेशन करके घुटनों के दर्द से राहत दिलाई है , आज 75 साल के बुजुर्ग आराम से चल रहे हैं।
दूदू:- रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी…. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गरीबों के हितेषी बनकर चिरंजीव योजना प्राइवेट हॉस्पिटल में लागू किया। जो काबिले तारीफ की गई है। दूदू स्वास्तिक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल अहमदाबाद से प्रशिक्षित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक शर्मा की नियमित सेवाएं दी जा रही है, जो घुटना प्रत्यारोपण, एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोग तथा सभी प्रकार के फैक्चर का इनके द्वारा ऑपरेशन किया जाता है और यह सभी प्रकार के ऑपरेशन चिरंजीवी योजना एवं आरजीएस, ईएसआईसी कार्ड धारकों को कैशलेस सुविधा दी जाती है।
दूदू क्षेत्र में यह पहला अस्पताल है जहां पर जोड़ प्रत्यारोपण संबंधित ऑपरेशन हर महीने 20 से 25 किए जाते हैं।
जिसमें पेशेंट दुर दराज ब्यावर अजमेर, मालपुरा, किशनगढ़, फुलेरा और भी आसपास के क्षेत्र से आते हैं। और सब इसी योजना के तहत लाभान्वित भी हो रहा है। इसके साथ में हमारे अस्पताल में और भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा दी जा रही है। जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, मूत्र रोग विशेषज्ञ
बच्चों के डॉक्टर एवं आंखों से संबंधित डॉक्टर, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ एवं जनरल सर्जरी विशेषज्ञ इन सभी की
सेवाएं नियमित रूप से दी जा रही है। सभी प्रकार के ऑपरेशन चिरंजीवी योजना के तहत किए जा रहे हैं आपको इन विशेषज्ञ से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी हो तो आप स्वास्तिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आकर सलाह ले सकते हैं।












































