लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुख्य सचिव सुधांश पंत का भरतपुर दौरा
राजेंद्र शर्मा जति की रिपोर्ट
भरतपुर। राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शनिवार को भरतपुर जिले का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय केवलादेव घना पक्षी उद्यान का भ्रमण किया, जहां उन्होंने पार्क की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
आरबीएम हॉस्पिटल की गंदगी पर नाराज
मुख्य सचिव ने राजकीय आर.बी.एम. हॉस्पिटल के नए भवन में शिफ्टिंग कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पतालों में गंदगी और सफाई की कमी से मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तुरंत सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विकास कार्यों का निरीक्षण
दौरे के दौरान उन्होंने सीएफसीडी निर्माण कार्य और गंगा मंदिर व बिहारी जी मंदिर से जुड़े विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
यह अधिकारी भी रहे मौजूद
इस मौके पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, एडीएम राहुल सैनी, राजीव शर्मा, बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
–


















































