लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली जिले से खबर
संवाददाता नवीन शर्मा
लोकेशन सपोटरा
करौली। जिले के सपोटरा उपखंड के इनायती गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र और ग्रामीणों ने स्कूल की मुख्य गेट पर लगाया ताला लगा कर दिया विरोध प्रदर्शन। छात्रों द्वारा बताया गया कि प्रधान अध्यापक संतराम मीणा को एपीओ के आदेश को निरस्त करने की कर रहे हैं ।
मांग सूचना मिलते ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल सपोटरा डिप्टी कन्हैया लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों और ग्रामीणों से बातचीत समझाइश कर उन्होंने शांतिपूर्वक अपनी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों ने लिखित में अपनी आपत्ति जिला अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक एपीओ आदेश वापस नहीं लिया जाता विरोध जारी रहेगा इस घटना के कारण स्कूल के दिन भर पढ़ाई रही ठप छात्रों की उपस्थिति भी प्रभावित हुई।










































