लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोकेशन-पीसांगन,अजमेर
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
न्यायालय ने सौपा रिमांड पर…..
पीसांगन थाना क्षेत्र के फतेहपुरा में गत 17 दिसंबर को 157 किलोग्राम डोडा पोस्त समेत मिनी ट्रक बरामद करने के मामले में पीसांगन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए। मामले में फरार चल रहे 5-5 हजार रुपये के कोटा निवासी 2 ईनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा व पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशानिर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व रोकथाम,धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा लगातार तलाश व अथक प्रयास कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना हाजा के टॉप टेन एवं 5000-5000 के वांछित अभियुक्त कोटा जिले के अमरकुंआ,पुलिस थाना रानपुर निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश गुर्जर व कोटा जिले के ही कोलाना,पुलिस थाना रानपुर निवासी 30 वर्षीय मेवाराम गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपितों को आगामी 11 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर सौप दिया। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक गत 17 दिसंबर को दौराने रात्रिकालिन गश्त व नाकाबंदी थाना क्षेत्र के फतेहपुरा तिराहे पर वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक मिनी ट्रक तेज गति से आया जिसको नाकाबंदी में मौजूद पुलिस जाप्ते के द्वारा रुकने का ईशारा किया। लेकिन मिनी ट्रक के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज गति से भगाकर फतेहपुरा गांव की तरफ चला गया। जिस पर मिनी ट्रक का पीछा किया गया। तब आगे फतेहपुरा गांव के पास हाईवे पर काम चलने व रास्ता बंद होने के कारण चालक ने मिनी ट्रक को फतेहपुरा गांव में घुसा दिया जो आगे जाकर कुमावतो के मौहल्ले में गली बंद होने के कारण व आगे का रास्ता नहीं मिलने के कारण मिनी ट्रक को खड़ा करके सवार व्यक्ति मिनी ट्रक से उतरकर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गये।
काफी तलाश के बावजूद भी नहीं मिले। इस पर पुलिस ने मिनी ट्रक के पिछे खुली ट्रॉली मे देखा तो प्लास्टिक के सफेद तिरपाल के नीचे 05 प्लास्टिक के कटटे व 06 जुट की बोरियो मे भरे कुल 157 किलोग्राम डोडा पोस्त व टाटा मिनी ट्रक को जब्त कर अज्ञात मुल्जिमानों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गयी। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि घटनास्थल से फरार हुए अभियुक्तों ओमप्रकाश गुर्जर व मेवाराम गुर्जर को 05 अगस्त को उनके निवास स्थान कोटा से डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपितों को आगामी 11 अगस्त तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौपा गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के अलावा हैड कांस्टेबल गुलाबराम,गणेशराम सामरिया,कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार थांकण,प्रकाश जाखड़,दिनेश चौधरी,कुशाल पचार,जोराराम जाट कोटा के रानपुर पुलिस थाने में कार्यरत हैड कांस्टेबल घासीराम,कांस्टेबल कुलदीप,हनुमान,मुन्नालाल व मुकेश कुमार शामिल थे।









































