मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी के संबंध में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

0
201
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*प्रदेश के विकास एवं जनकल्याणकारी विषयों पर की चर्चा*

*मुख्यमंत्री ने राजस्थान रिफाइनरी के संबंध में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात*

नई दिल्ली/जयपुर,। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री  शर्मा ने  शाह को प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों, विकास के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर शर्मा ने प्रदेश में नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप न्यायिक व्यवस्था में आए संस्थागत सुधारों एवं आमजन में बने सकारात्मक विश्वास को व्यापक रूप से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर भी उन्हें जानकारी दी।

*मुख्यमंत्री की केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से शिष्टाचार भेंट*
इससे पहले  शर्मा ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री  हरदीप सिंह पुरी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान  शर्मा ने राजस्थान रिफाइनरी तथा पेट्रोलियम व गैस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here