धरती मां का हरित श्रृंगार करने को पौधरोपण के साथ संरक्षण का संकल्प

0
142
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादू खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में धरती मां का हरित श्रृंगार करने को पौधरोपण के साथ संरक्षण का संकल्प

नागौर, पादूकलां। समीपवर्तीग्राम पंचायत पादू खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य गंगाराम लटियाल के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया। लटियाल ने पौधों को पेड़ बनने तक संजीवनी देने की शपथ ली। ईको क्लब प्रभारी बलदेव राम ने कहा कि वृक्ष परमात्मा का स्वरूप होते हैं।स्वस्थ व सुखी जीवन के लिए पेड़ पौधों और प्रकृति का संवर्धन जरूरी है।

इस अवसर पर दीपिका पारीक ने खेजड़ली बलिदान की तारीफ़ करते रहे कहा सिर साठे रुख रहे तो सस्तो जान से प्रेरित होकर खेजड़ी वृक्षों का अधिकाधिक संवर्धन करना चाहिए। इस अवसर पर दो सौ विद्यार्थियों को पौधों का वितरण करके उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुंअर भरत सिंह,रामचन्द्र लटियाल,नर्सिंग टेलर,रामप्रकाश डांगा,हड़मानरोज,सुनील,सत्यनाराण भाटी,बाबूलाल,मनोहर लाल, संदीप कुमार,रेखचन्द,सोहनराम,चुका देवी, ललिताआदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here