झुण्डवा पंचायत के रहमान पुरा ग्राम में मनाया हरियालो राजस्थान

0
229
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हरियालो राजस्थान योजना का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण अभियान का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम रविवार को झुण्डवा पंचायत के रहमान पुरा ग्राम में शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया । वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन और भविष्य के लिए जरूरी हैं ।

इस अवसर पर रहमानपुरा के चारागाह में सरकारी कर्मचारियों, तथा ग्रामीणों ने लगभग 2 हजार पौधे लगाए गए । कार्यक्रम में विकास अधिकारी शंकर लाल , तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, नायब तहसीलदार रामप्रसाद मीणा, रेंजर वन विभाग, महिला एवं बाल विकास अधिकारी गरिमा शर्मा, सरपंच विमल हरिजन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here