8 शिकारियों ने किया 3 मोर का शिकार, ग्रामीणों ने रोका तो, की फायरिंग

0
137
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

तीन लोगों को लगे छर्रे, शिकारी हुए फरार

डीग। जिले के कामां थाना इलाके में कुछ शिकारियों ने तीन मोर का शिकार कर लिया। जब ग्रामीणों ने शिकारियों को रोकने की कोशिश की तो, शिकारियों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। तीन लोगों के छर्रे लगे हैं। अभी तक ग्रामीणों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। दो घायलों का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।टोर्च से रोशनी करते ही शिकारियों ने चलाई गोलीरमसो निवासी बोलखेड़ा ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि हमारे गांव के पास तलाई गांव का जंगल पड़ता है वहां पर कुछ शिकारी मोर का शिकार कर रहे हैं। मुझे ग्रामीणों ने फोन कर घटना की सूचना दी थी।

घटना देर रात करीब 1 बजे की थी। कुछ ग्रामीण पहले से जंगल में मौके पर ही थे। जिसके बाद रमसो भी मौके पर पहुंचा। जैसे ही मैं जंगल में पहुंचा तो, रमसो को लगा कि वह ग्रामीण हैं। जैसे ही रमसो ने टोर्च से देखा तो, चार लोगों के हाथ में बंदूक थी और, चार लोगों के हाथों में लाठी थी। उसमें से तीन लोगों के हाथ में तीन मोर के शव लटके हुए थे।रामसो के शरीर में लगे 12 छर्रेजैसे ही रमसो ने टोर्च से उन्हें देखा तो, उन्होंने तुरंत रमसो की तरफ गोली चला दी। रमसो के पैर, हाथ और पेट में करीब 12 छर्रे लगे हैं। जिसके बाद शिकारी वहां से फरार हो गए। बाकी के ग्रामीण रमसो को लेकर कामां अस्पताल पहुंचे।

जहां से उसे आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया।8 शिकारी 3 मोर का शिकार कर ले गए घायल युवक राजेश ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की तलाई के जंगल में कुछ लोग मोर का शिकार कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण और मेरे चाचा रमसो मौके पर पहुंचे। जैसे ही हम जंगल में पहुंचे तो, शिकारियों ने हमारे ऊपर फायरिंग कर दी। हमने शिकारियों को रोका तो, उन्होंने तीन राउंड हमारे ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके छर्रे हमारे शरीर में लगे थे। करीब 8 शिकारी 3 मोर का शिकार कर करके ले गए। घटना में राजेश रामसो के ज्यादा छर्रे लगे हैं वहीं बिरजी नाम के व्यक्ति के 2 छर्रे लगे हैं। जिसे कामां अस्पताल में भर्ती किया गया है।

8 दिन पहले भी जंगल से फायरिंग की आवाज आईशाम के समय घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। कुछ शिकारियों को ग्रामीण पहचानते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 8 दिन पहले भी जंगल से फायरिंग की आवाज आई थी। फिलहाल पुलिस शिकारियों का पता लगाने में जुट गई है।कामां पुलिस कर रही मामले की जांचकामां थाना अधिकारी अनिल गौतम का कहना है कि मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस को इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मोर का शिकार किया गया है।रेंजर बोले शिकार का कोई सबूत नहीं मिलासत्यवीर रेंजर का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई तो, वहां कोई भी मोर के शिकार करने जैसे सबूत नहीं मिले हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here