श्रीगंगानगर से मनजीत सिंह की रिपोर्ट
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्री गंगानगर । कार में एक महिला के साथ राजस्थान शिक्षा विभाग के दो अधिकािरियों को लोगो ने पकड़ लिया। लेकिन असल हंगामा तब हुआ जब सूरतगढ़ में तैनात एसीबीईओ नरेश रणवा की पत्नी और बेटे ने मौके पर महिला की पकड़कर पिटाई कर दी। नरेश रणवा की पत्नी का आरोप था की इस महिला के कारण मेरी और मेरे दो बच्चों की जिंदगी खराब हो गई। हालांकि इस दौरान महिला उन दोनों को पहचानने से इंकार करती रही। इस बीच वहां पहुंचे दूसरे युवकों ने आरोप लगाया की कार ने पहले ऑटो रिक्शा और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। युवकों ने दोनों अधितकारियों की पिटाई भी कर दी।
नरेश रणवा की पत्नी ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नरेश रणवा की पत्नी ने महिला के साथ इंदिरा सर्किल पर पिटाई की। लोगो ने दोनों अधिकारियों को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का आरोप है की दोनों अधिकारी नशे में थे और महिला के साथ रंग रैलियां मना रहे थे। इसी दौरान एक्सीडेंट होने से दोनों की पोल खुल गई। हालांकि इस दौरान महिला दोनों को पहचानने से इंकार करती रही। हम इस वीडियो की पुष्टी नहीं करते लेकिन ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।लोगों ने नरेश रणवा और जसवीर सिंह की भी पिटाई की।














































