लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जितेंद्र बालोत
नसीराबाद/अजमेर। (जितेंद्र बालोत)। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से बता रहे है जहां शहर के पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें नसीराबाद प्रेस एसोसिएशन का गठन करने पर चर्चा की गई तथा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नसीराबाद प्रेस एसोसिएशन का गठन किया गया । नसीराबाद प्रेस एसोसिएशन का अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मित्तल को चुना गए तथा वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र गोयल को एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया । रियाज अहमद को सचिव तथा अमित चौकड़ीवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया ।
बैठक के दौरान कार्यकारिणी भी बनाई गई जिसमें भवानी शंकर अमर और संजय सक्सेना को उपाध्यक्ष, पीयूष जिंदल और राजेश चौहान को संयुक्त सचिव, रवि चावला को संगठन सचिव, अनिल पंवार को विधिक सलाहकार, जितेंद्र बालोत को प्रवक्ता तथा रज्जाक शाह को मीडिया प्रभारी बनाया गया । नसीराबाद प्रेस एसोसिएशन के गठन के बाद सभी ने अध्यक्ष सुधीर मित्तल और संरक्षक शैलेन्द्र गोयल को माला पहना कर बधाई दी और मुंह मीठा करवाया ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने सभी उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को एक सूत्र में बांधकर रखना और संगठन को मजबूत बनाना ही उनकी प्राथमिकता होगी तथा वे “एक सब के लिए और सब एक के लिए” के सिद्धांत पर कार्य करेंगे । एसोसिएशन के संरक्षक शैलेन्द्र गोयल ने कहा कि जल्द ही इस संगठन का पंजीयन करवाया जाएगा तथा पंजीकृत संगठन के रूप में कार्य किया जाएगा ।













































