लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द।
हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम राजसमंद जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया । जिला मुख्यालय के हुसैनी चौक से ताजियों के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रवाना हुए , साथ ही ताजिया जुलूस में डीजे के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा विभिन्न करतब दिखाए गए और इमाम हुसैन को याद किया गया ।
जिला मुख्यालय के राजनगर में ताजिया जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एकत्रित हुई और पुष्प वर्षा कर इमाम हुसैन को याद किया । वही जुलूस के दौरान जगह-जगह समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गई । वहीं देर शाम नौ चौकी पहुंचने पर पारंपरिक रीति रिवाज से ताजियों को ठंडा किया जाएगा । वही जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किया गया था ।












































