- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
तिवाड़ी होंगे आरसीए की तदर्थ समिति सदस्य*
सीकर । शुक्रवार को राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के निर्वाचन कराने के हेतु तदर्थ कार्यकारी समिति का पुनर्गठन किया है। इस समिति में सीकर जिला क्रिकेट के कोषाध्यक्ष आशीष तिवाड़ी को भी सदस्य नियुक्त कर नई जिम्मेदारी दी है। यह समिति आगामी 3 माह में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का निर्वाचन कराएगी। गौरतलब है कि पूर्व तदर्थ कार्यकारी समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया था इसलिए राज्य सरकार द्वारा नवीन कार्यकारी समिति का गठन किया है।
- Advertisement -

















































