पंडित दीनदयाल अंत्योदय शिविर का आयोजन हुआ

0
157
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

(दीपेंद्र सिंह राठौड़)
पादूकलां। समीपवर्ती ग्राम पंचायत बिखरनिया कलां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश माचरा के निर्देशन में शिविर प्रभारी सतीश राव डेगाना विधायक अजयसिंह किलक शिविर में पहुंचे। उन्होंने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों को धरातल पर लागू करने पर जोर दिया।शिविर में सभी विभागों ने अपने-अपने कार्य पूरे किए। राजस्व विभाग ने 11 नामांतरण, 1 सीमा ज्ञान, 1 बंटवारा और 4 नाम शुद्धि के कार्य किए। पंचायती राज विभाग ने स्वामित्व योजना के तहत पट्टे बांटे। गरीबी मुक्त योजना में 12 लोगों के 21 हजार रुपए के प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेजे।चिकित्सालय विभाग ने 98 लाभार्थियों और सभी कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कृषि विभाग ने 15 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड का वितरण हुआ। आयुर्वेद विभाग ने 52 लोगों की जांच की। औषधियों का वितरण किया।AVVNL की टीम ने ढीले तारों को कसवाया। बिजली के तारों के नीचे पेड़-पौधों की कटाई करवाई। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन और पालनहार योजना से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण किया। वन विभाग ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। शिविर में आए लोगों को पौधे बांटे।पशुपालन विभाग ने गौशाला में 51 पौधे लगाए। मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी लेटर बांटे।विधायक किलक, सरपंच राजू देवी लोमरोड़, सहायक विकास अधिकारी किशोर टाक,सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड़ और जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय और गौशाला परिसर में पौधे लगाए। देखरेख का संकल्प लिया।अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। विधायक किलक ने कहा, पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। हर व्यक्ति को अपने घर, खेत और आंगन में पेड़ लगाना चाहिए। शिविर में करीब 450 लोगों ने भाग लिया। लोगों ने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया। सरपंच राजू देवी लोमरोड़ और सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड़ ने सभी अधिकारियों और लाभार्थियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान डेगाना विधायक अजयसिंह किलक सरपंच राजू देवी लोमरोड़, सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड, शिविर प्रभारी सतीश राव,सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक,ग्राम विकास अधिकारी चैना राम भाटी, सहायक कृषि अधिकारी धर्मेंद्र सिंह राजस्व निरिक्षक उम्मेदाराम , जलदाय विभाग सहायक अभियंता किशोर डांगा कनिष्ठ अभियंता विजय भाटी ,कृषि पर्यवेक्षक ओम प्रकाश पटवारी नरसीराम वनपाल यशोदा चौधरी पशुपालन में रक्षा पारीक, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह रहे मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here